
शत-प्रतिशत युवा करें मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में निभाएं भागीदारी
नाबार्ड और जैन पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 6 नवंबर। नाबार्ड और श्री जैन स्नातकोतर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नाबार्ड के डीडीएम रमेश तांबिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय की मतदाता जागरूकता मुहीम की जानकारी दी गई। वोटर हैल्पलाईन सहित विभिन्न मोबाइल ऐप्स के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।















