Bikaner Live

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शराब दुकानों का सहायक व्यय प्रेक्षकों व‌ आबकारी विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण
मतदान अवश्य करें……

स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस जारी

बीकानेर, 7 नवंबर। भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के उद्देश्य से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सहायक व्यय पर्यवेक्षक और आबकारी विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को शराब के 8 ठेकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 1 में स्थित दुकान नंबर 1 में स्टाक रजिस्टर संधारण नहीं पाया गया। वार्ड संख्या 22 में दुकान नंबर 2 में उपलब्ध स्टाक और स्टाक रजिस्टर की एंट्री में भी अंतर पाया गया। इस पर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित को आबकारी विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!