Bikaner Live

विधानसभा चुनाव 2023-बीकानेर पूर्व व पश्चिम पर्यवेक्षक राहुल जैन ने किया विभिन्न प्रकोष्ठों का निरीक्षण

बीकानेर, 7 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत नियुक्त बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक राहुल जैन ने मंगलवार को विभिन्न प्रकोष्ठों का निरीक्षण कर विधानसभा चुनाव के संबंध में की जा रही तैयारियों , व्यवस्थाओं को जाना । जैन ने आदर्श आचार संहिता अनुपालना में संचालित किया जा रहे एकीकृत नियंत्रण कक्ष में सी विजिल एप, टोल फ्री नंबर 1950 सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया प्रकोष्ठ सेल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के संबंध में भी जानकारी ली। जैन ने अभय कमांड सेंटर का दौरा कर शहर में विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था को भी देखा। पर्यवेक्षक जैन ने कहा कि छोटे से छोटे इनपुट को संबंधित एजेंसी के साथ शेयर किया जाए ।कानून व्यवस्था पर विशेष नजर रखें, संबंधित एजेंसियां प्रोएक्टिव होकर काम करें।इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम व प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी भी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!