Bikaner Live

जिले भर के महाविद्यालयों की छात्राओं ने हथेलियों पर उकेरी मतदान की मेहंदी

बीकानेर, 7 नवंबर। महाविद्यालय स्तरीय सघन मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महाविद्यालयों की छात्राओं ने हथेलियों पर मतदान की मेहंदी सजाकर मतदान का संदेश दिया।
जिला ईएलसी प्रभारी डॉ. मैना निर्वाण ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी और स्वीप प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार कॉलेज स्तर पर प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी श्रंखला में मंगलवार को जिले भर की सैंकड़ों छात्राओं ने हथेलियों पर मतदान दिवस -25 नवंबर, स्वीप व वोट, माई वोट-माई राइट जैसे संदेश उकेरे। इनके द्वारा आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय की प्रतियोगिता में तृप्ति स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुपा भादो व नीलू राजपुरोहित द्वितीय तथा पलक राजपुरोहित एवं नीलम स्वामी तीसरे स्थान पर रही। प्रो. सुमित्रा चारण और प्रो. मैना निर्वाण निर्णायक रही। प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में विजयश्री ने प्रथम स्थान, अंजली ने द्वितीय व रवीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैप्टन श्रेयांश कुमार मेमोरियल डिग्री कॉलेज रणजीतपुरा में एकता ने प्रथम और दुर्गा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में हर्षिता सोनी प्रथम, उत्तरा सुथार द्वितीय और हेतल सोनी तृतीय स्थान पर रही।राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता व मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रो. इंदिरा गोस्वामी ने इसका अवलोकन किया और शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी का आह्वान किया। स्वीप प्रभारी प्रो. शशि वर्मा ने कहा कि मतदान के महत्त्व के बारे में बताया। डॉ. अमृता सिंह व डॉ सुनीता बिश्नोई के निर्देशन में मेहंदी प्रतियोगिता व मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन हुआ। डॉ सीमा व्यास व डॉ आरती गुर्जर ने मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजना सुथार, द्वितीय स्थान पर सविता हटीला, तृतीय स्थान कुसुम सुथार व पूजा सांसी रही। सांत्वना पुरस्कार प्रियंका भादू व सिमरन सोनिवाल ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। ईएलसी छात्रा प्रभारी शालू गहलोत, विजयलक्ष्मी मेघवाल, रुखसार बानो ने भागीदारी निभाएं। सेठ रावतमल कन्या महाविद्यालय गंगाशहर में हर्षिता शर्मा ने पहला, पूजा पड़िहार ने दूसरा व सीता चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में कुरशेदा ने पहला और अनीता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय मुरलीधर कॉलोनी में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में पहला स्थान रवीना बिश्नोई, दूसरा प्रज्ञा व्यास व तीसरा स्थान निरमा भार्गव ने प्राप्त किया। प्रणय राज डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में सुमन ने प्रथम और मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रीबालाजी महाविद्यालय साधासर में भावना ने प्रथम, उर्मिला ने द्वितीय तथा राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में टीना सुथार ने प्रथम, मनसा राजपुरोहित ने द्वितीय और पूजा खुड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!