Bikaner Live

बीकानेर पूर्व और पश्चिम भाजपा उम्मीदवार आगामी चुनावी रणनीति के लिए सांसद अर्जुन राम मेघवाल से मंत्रणा

बीकानेर पूर्व के भाजपा उम्मीदवार सुश्री सिद्धि कुमारी और पश्चिम की उम्मीदवार जेठानंद जी व्यास ने आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से आगामी दिनों की चुनावी रणनीति बनाने के लिए परामर्श किया उनके सुझाव और

अपने चुनावी कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तृत चर्चा की
सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर पूर्व की सिद्धी कुमारी और पश्चिम के जेठानंद व्यास से अलग-अलग अकेले में मुलाकात की वहीं कुछ चुनिंदा पदाधिकारियों-नेताओ की मौजूदगी में रणनीतिक चर्चा भी की। इस दौरान बीकानेर में बड़े नेताओं के दौरों पर चर्चा हुआ। मोटे तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा का दौरा लगभग तय हो गया , इस दौरान श्रीडूंगरगढ और बीकानेर मैं सभाएं प्रस्तावित हैं। भाजपा समर्थकों की मांग है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की सभाएं करवाई जाएं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!