Bikaner Live

जेठानंद व्यास के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश, प्रतिनिधि मंडल मिला आईजी बीकानेर से कार्यवाही की मांग

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी जेठानंद व्यास के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा व्यास की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है जिसको लेकर आज एक प्रतिनिधि मंडल जेठानंद व्यास के साथ बीकानेर पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान से मिलकर जानकारी दी और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने की बात रखी, जेठानंद व्यास ने कहा मेरे नाम से एक पत्र बिना हस्ताक्षर काफी जगह फर्जी मेल आईडी द्वारा भेजे जा रहे है जिससे मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है हमने प्रशासन और चुनाव आयोग को इससे अवगत करवाया है विश्वास है प्रशासन संज्ञान लेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!