Bikaner Live

धनतेरस पर मिनी फायर ब्रिगेड स्टेशन केम्प का शुभारंभ

बीकानेर। शुक्रवार को दिपावली के शुभ त्यौहार पर हमेशा की तरह इस बार भी 9 वीं बार सावधान इंडिया संस्था 077 की ओर से ‘सुरक्षित दीपावली पर्व हेतु मिनी फायर बिग्रेड स्टेशन 5 दिवसीय केम्प का शुभारंभ धनतेरस की शाम को सांखला रेलवे फाटक मार्ग स्थित किया।
सावधान इंडिया संस्था 077 के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केम्प के पहले दिन कोटगेट थाना स्टाफ एएसआई कमला, एएसआई हरफूल मीणा, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, कांग्रेस नेता एनडी कादरी, सावधान इंडिया संस्था कोषाध्यक्ष बजरंग सोनी, सलीम भाटी,अनिष बागवान (गुड्डू ), क्रांति सोनी, राजु माननी होमगार्ड तुलसी राम माली, राजकुमार सोनी सहित आदि सेवाभावी लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर कप्तान केम्प के कप्तान ठाकुर दिनेश सिंह भदोरिया का कहना है कि टीम सावधान इण्डिया 077 के द्वारा हमेशा दीपावली पर्व पर तीन दिन की सेवाएं प्रदान की जाती है। इस बार यह सेवा 5 दिन के लिए रखी गई है,इन सेवाओं में मिनी फायर ब्रिगेड स्टेशन का केम्प, गुमशुदा तलाश केंद्र का सेंटर स्थापित कर आगजनी या आपातकालीन स्थिति में मेडिकल हेल्प लाइन सेवा, रक्तदान आदि सेवाएं शामिल है। इस बार दीपावली के मौके पर 10 से 14 नवंबर तक 5 दिन 24 घंटे कार्यकर्ताओं की टीम सेवा देगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!