
अयोध्या: छोटी दीपावली के एक दिन भागवान राम की नगरी में एक और नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। यहां आज सरयू नदी के 51 तटों पर 22 लाख 23 हजार दीपक प्रज्वलित हुए। वहीं राम मंदिर के अंदर 50 हजार दिए प्रज्वलित किए गए। वहीं पूरे अयोध्या नगरी में 24 लाख से भी ज्यादा दीए जले। इसके साथ इस साल एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है। इन दीयों को जलाने के लिए 25 हजार से भी ज्यादा वॉलंटियर्स ने भाग लिया। वहीं इस दौरान 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत अयोध्या में मौजूद रहे
2017 में राम की पैड़ी से दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। तब से हर वर्ष दीपावली से एक दिन पहले रामनगरी में दीपोत्सव का अयोजन होता है।













