Bikaner Live

लेप्चा में पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ मनाया उत्सव… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया …

हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है ‘बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं’। 

पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि आप सभी उत्साह से भरे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है। देश इसलिए आपका कृतज्ञ और ऋृणी है। इसलिए दीपावली पर हर घर में एक दीया आपकी सलामती के लिए भी जलता है। इसलिए हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए होती है

लेप्चा में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। 

भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!