Bikaner Live

लक्ष्मीनाथ मंदिर में छप्पन भोग का अनुष्ठान 14 नवंबर को

बीकानेर 14 नवम्बर 2023 मंगलवार को “सनातन संगम“ पर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित होगा।

दीपावली पर्व पर आहूत छः दिवसीय अनुष्ठान के तहत 14 नवम्बर 2023 मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे बीकानेर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी को अन्नकुट की छप्पन भोग दिव्य व विशेष प्रसादी का भोग अर्पित किया जाएगा। जिसका वितरण सभी भक्तों को किया जाएगा।

आयोजन प्रभारी लीलाधर आसोपा ने बताया कि पूजन अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगवाई में दीपोत्सव 108 मंदिरों में जारी है।

भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ , विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आहूत 11 वां चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 वां सावन मास पूजन अनुष्ठान के साथ मनाया जा रहा है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!