Bikaner Live

राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी द्वारा बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के खिलाफ आज एक वाद पेश-

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बीकानेर संभाग प्रभारी रितु चौधरी ने आज मुख्य चुनाव अधिकारी बीकानेर किरण डी एवं जिला कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल से वार्ता कर बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के खिलाफ आज एक वाद पेश किया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतु चौधरी ने कहा की भाजपा के लोग वैसे भी झूठ बोलने में माहिर होते हैं यहां तो एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन ही झूठ के साथ पेश किया है जो की आदर्श आचार संहिता का खुलम खुल्ला उल्‍लंघन है।चौधरी ने कहा कि इनकी जांच करवाते हुए जो विवरण छिपाए गए हैं जिन मुकदमों का हवाला नहीं दिया गया है उन पर संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए और इनकी अधिकृत उम्मीदवारी खारिज की जाए।जिला मुख्य चुनाव अधिकारी किरण डी और जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने आश्वस्त किया की वे तुरंत इस मामले की जांच करवाएंगे। रितु चौधरी के साथ संगठन महासचिव नितिन वत्सस, महासचिव डॉ. पी. के. सरीन, महासचिव राहुल जादूसंगत साथ रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!