Bikaner Live

विधायक कोटे की राशि का पूरा इम्पलिमेटेशन किया- सिद्धी कुमारीकहा- जनता मेरे काम से खुश है


बीकानेर। जनता मेरे काम से खुश है। मैंने विधायक काल में अपने कोटे की संपूर्ण राशि का इम्पलिमेटेशन जनहित के कार्यों में किया है। मैं जहां भी जाती हूं, लोगों को मुझ पर विश्वास है। यह कहना है बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी का जो पूर्व क्षेत्र से चौथी बार दावेदार के रूप में मैदान में है। सुश्री सिद्धी कुमारी ने मंगलवार को रानीबाजार स्थित अपने चुनाव कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन और पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अपने ऊपर प्रोपर्टी विवाद के लगाए गए इल्जाम पर सफाई पेश करते हुए कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर जो शिकायत की गई है। वह पारिवारिक प्रबंध के अंतर्गत हुआ है। जिस संपत्ति के बारे में कहा जा रहा है, वह मेरी दादी मां और माता की गिफ्ट की हुई है। दूसरा यह कोई क्रिमिनल मामला नहीं है। दादी और माता जी की वसीयत को दबाया नहीं गया है। पारिवारिक मामला है, यह न्यायालय तय करेगा। चुनाव के वक्त इस मामले को खड़ा किया गया है। मैंने जरिये वसीयत के प्राप्त संपत्ति का विवरण इसलिए दिया है। क्योंकि यह दिया जाना आवश्यक होता है।
वहीं जब पिछले पन्द्रह सालों के कार्यकाल पूर्ण करने के बाद वर्तमान में जनता की प्रतिक्रिया के सवाल पर सिद्धी कुमारी ने कहा कि जनता मेरे काम से खुश है। मुझे जो भी राशि सरकारी मद में मिली है, मैंने उसका संपूर्ण उपयोग किया है। एक विधायक होने के नाते मैंने राशि का समुचित उपयोग जनहित में किया है। लेकिन एक सवाल के जवाब में सिद्धी कुमारी ने यह भी माना कि एमएलए रहते हुए अभी तक वह अपने क्षेत्र में संतुष्टिदायक कार्य नहीं कर पाई हैं और आशा भी जताई कि आगे मैं जनहित में क्षेत्र के विकास को लेकर कृत संकल्पित हूं। वहीं राज्य सरकार पर दोषारोपण करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से प्रोफेशनलिजम हो तो डवलपमेंट होता है

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!