Bikaner Live

अभिनेता दीपक पारीक ने सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के साथ की मतदान की अपील

अभिनेता दीपक पारीक ने सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के साथ की मतदान की अपील
प्रत्येक प्रवासी करें मतदान, लोकतंत्र को मजबूत करने में निभाएं भागीदारी

बीकानेर, 16 नवम्बर। टीवी अभिनेता दीपक पारीक ने गुरुवार को शहर के सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर के साथ बीकानेर चौपाटी मैं बैठक की और आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
बीकाणा चौपाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पारीक ने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अपने अकाउंट्स का उपयोग मतदाताओं को जागरूक करने में करें। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के साथ निजी स्तर पर ही निर्वाचन से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी भी मतदान के दिन बीकानेर आएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें। स्वीप प्रकोष्ठ के गोपाल जोशी ने विभिन्न मोबाइल ऐप्स के बारे में बताया और कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान रखते हुए इसका अधिकतम उपयोग करें। इस दौरान अमित सोनी, केके रंगा, सिद्धार्थ कुलरिया, योगेश राजपुरोहित, ओम जोशी, शिवम स्वामी, वरुण गोदारा, रोहित शर्मा, सुरेश पारीक, ज्योति दैया, अभिषेक सांखी, हिमांशु भाटी, सोहैल भाटी, आदित्य कुलरिया आदि मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!