
स्वर्णकार समाज मे उत्साह
बीकानेर जिले के श्री डूंगरगड़ कि
बेटी ने एक बार फिर गौरवशाली उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है .
अपने द्वितीय प्रयास में दिव्या सोनी का 16वीं भी रेंक से चयन हुआ है जो समाज के लिए काफी गौरवशाली व उत्साहवर्धक है ।वर्तमान में बीकानेर सिटी में वह आबकारी इंस्पेक्टर के रूप में कार्य कर रही है।
दिव्या सोनी को बधाई देने की होड़ सी लग गई हैं ।
किशनलाल सोनी सिंथल ,गणेश लाल सोनी सहदेव, मनीष सोनी, चंपाराम सोनी ,आदि समाज बंधुओ ने बधाइयां शुभ आशीर्वाद दिया।
श्रीडूंगरगढ़ की बेटी दिव्या सोनी ने आज स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। दिव्या ने आरएएस 2021 की भर्ती में ऑल राजस्थान 16वीं रैंक हासिल कर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन कर दिया है। दिव्या सीधे एसडीएम की रैंक हासिल करने वाली क्षेत्र की पहली नागरिक बन गई है। पहली बार क्षेत्र से सीधे उपखंड अधिकारी की पोस्ट पर लगने का रिकॉर्ड दिव्या के नाम पर ही दर्ज होगा। श्रीडूंगरगढ़ की बेटी द्वारा हासिल की जाने इस बड़ी उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र की महिलाएं गौरव का अनुभव कर रही है। दिव्या पुत्री रेलवे अधिकारी राजेन्द्र सोनी क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहें सैंकड़ो युवाओं की प्रेरणा बन गयी है। वे गत 2018 के परिणाम में 401वीं रैंक पर थी और फिलहाल आबकारी विभाग में अधिकारी के रूप में सेवारत है। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता सहित परिवार के सहयोग को दिया है।












