यशपाल गहलोत ने किया तूफानी जनसंपर्क,
बड़े- बुजुर्गों के बाद संतो का स्वागत कर लिया आशीर्वाद
बीकानेर। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष और बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत का लगातार जनता से संपर्क और जुड़ाव जारी है। प्रतिदिन सैंकड़ो क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछने और बड़े- बुजुर्गों से आशीर्वाद लेना फिर जनसंपर्क के लिए आगे बढऩे का क्रम भी जारी है।
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि शनिवार को यशपाल गहलोत ने अपने समर्थकों के साथ सर्वप्रथम विनोबा बस्ती में जनसंपर्क किया।













