Bikaner Live

बस चालक पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज


बीकानेर। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बिजली कंपनी बीकेईएसएल के सहायक अभियंता इशरत अली गौरी ने थाने में दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि 17 नवम्बर को ब्रह्मकुमारी सर्किल से मेडिकल चौराहे के बीच एक निजी बस के चालक ने तेज व गफलत तरीके से बस को चलाते हुए दो बिजली के खम्भों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो यातायात पुलिस बस को थाने ले जा चुकी थी। पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!