
*नागोर: पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी ने राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा पहनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किया स्वागत..!!*
भाजपा प्रत्याशियों ने वीर तेजाजी महाराज, संत लिखमीदासजी महाराज और नागौर के विश्व प्रसिद्ध बैलों की जोड़ी देकर तथा 51 किलो की माला पहनाकर किया स्वागत
*PM मोदी का भाषण*
कांग्रेस की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो गया, कांग्रेस ने पांच साल में डगर- डगर पर विश्वासघात के अलावा कुछ नहीं दिया भ्रष्ट और घोटाले वाली सरकार दी, बहन बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं जादूगर मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार, एक जनसभा में स्वीकारा की उनके प्रत्याशियों ने कोई काम नहीं किया
यहां के जादूगर मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में, मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया कि उनके विधायकों ने कुछ काम नहीं किया, केवल कुर्सी बचाने में ही जुटें हुए थे, इन लोगों ने राजस्थान की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया
दिल में खटास है लेकिन हाथ मिलाने का दिखावा करते है, पिछले पांच साल प्रदेश में 100 सीएम रहे, अपने अपने क्षेत्र में हर माफिया, दंगाई खुद को सीएम से कम नहीं मानता था, इसीलिए बहन बेटियों दलितों पर अत्याचार बेतहाशा बड़े ऐसा कोई त्योहार नहीं, जब राजस्थान में कर्फ्यू ना लगाना पड़ा हो, यह सब कांग्रेस के तुष्टिकरण मॉडल के कारण हुआ, राजस्थान की बेटी चीख- चीख कर कहती है की ऐसी सरकार कभी नहीं देखी, लाल डायरी भी बड़ी सुर्खियों में है, इसमें कांग्रेस के अपने ही नेता ने कुशासन की, कथा को विस्तार से लिखा है, इसलिए सीएम का बेटा लिखकर देने को तैयार है की पापा की सरकार इस बार नहीं आने वाली, अरे गहलोत जी, क्या हो गया, आपका जादू आपके बेटे पर भी नहीं चल रहा क्या
*गरीब को पक्का घर, बिजली, गैस कनेक्शन, नल के जल मोदी की गारंटी है, कोई गरीब किसी योजना से छूटेगा नहीं, यह मोदी की गारंटी है..*
सचिवालय की अलमारी से तो कभी गणपति प्लाजा के लॉकरों से नोट और सोना निकल रहा है, यह कांग्रेस का वो पाप है, जो कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ छल करके किया है
जिन्होंने आपको लूटा है, उनसे लेकर वापस आपको लौटना मेरी गारंटी है, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी के पिताजी को गाली दे रहे है, खड़गे से आप तो ऐसे नहीं थे
ओबीसी समाज के आरक्षण की याद कांग्रेस को 50साल नहीं आई, यह भाजपा सरकार है जो इसको लेकर आगे बढ़ रही है, यही भाजपा का सबका साथ सबका विकास और विश्वास का मंत्र है













