Bikaner Live

भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी का भव्य नागरिक अभिनंदन बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र


बीकानेर 19 नवंबर 2023 जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क में भी विस्तार हो रहा है!आज भाजपा उम्मीदवार सुश्री सिद्धि कुमारी बाईसा का समता नगर निवासियों द्वारा जी ब्लॉक पार्क के अंदर भव्य स्वागत किया गया और एक जनसभा का आयोजन किया गया ! उसके पश्चात बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में एक विशाल जनसभा का आयोजन प्रशांत कंसल और उनकी टीम द्वारा रखा गया! जहां सैकड़ो की संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति और महिलाएं प्रवासी राजस्थानी बंगाल बिहार की महिलाओं ने सुश्री सिद्धि कुमारी बाईसा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया!
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रशांत कंसल द्वारा किया गया मंच पर सुनील शर्मा श्री राम सिंगी जी राजेश मुंजाल रोशन चौहान अरुण तापड़िया प्रकाश रांका उमाशंकर माथुर पंकज कंसल द्वारा माला अर्पण कर स्वागत किया गया!


कार्यक्रम में सैकड़ो नारी शक्ति भी स्वागत करने के लिए उपस्थित रही श्रीमती डुमरा हिमांशी कंसल श्रीमती चौहान जयाखट्टर मीनू कंसल ने माला पहनकर स्वागत किया!
सुश्री बाईसा ने 25 तारीख को अधिक से अधिक मतदान करने और भाजपा को वोट देने की अपील कर सभी से आशीर्वाद अपने पक्ष में मांगा!
कार्यक्रम में सोनू कंसल पुरनचंद जी नरेंद्र डुमरा बलदेव वर्मा कपिल खट्टर शिव पुरोहित सुनील कंसल जय सेठिया लोकेश चांडक दिलीप छैलानी सुमित सेठिया कपिल बिहानी हेमंत बोथरा अजय राठी ओमप्रकाश अग्रवाल स्वरूप राजपुरोहित बबलू राजपुरोहित विजय स्वामी अभिषेक अग्रवाल क्रांति कोठारी व अन्य कई गणमान्य लोग व आमजन उपस्थित रहे!

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!