Bikaner Live

बीकानेर में मोदी के रोड शो को देखते हुए यातायात डायवर्जन, देखें क्‍या रहेगी व्‍यवस्‍था…

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 20 नवम्‍बर को बीकानेर में प्रस्‍तावित रोड शो कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात डायवर्जन कर विशेष यातायात व्यवस्था की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगन्तुकों को सुलभ एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए शहर में यातायात का मार्ग परिवर्तित (डायवर्जन) किया जायेगा।

जैसलमेर से बीकानेर शहर, श्रीगंगानगर, जयपुर जोधपुर की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को कोडमदेसर चौराहा-गांधी प्याऊ से मार्ग परिवर्तित कर शोभासर सर्किल से होते हुए श्रीगंगानगर रोड़ श्रीगंगानगर-जोधपुर बाईपास मार्ग परिवर्तित किया जायेगा।

इसी क्रम में श्रीगंगानगर रोड़ से जोधपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों को श्रीगंगानगर-जोधपुर बाईपास से परिवर्तित किया जायेगा। पूगल रोड से बीकानेर शहर में आने वाले सभी वाहनों को पूगल आरओबी से करनी नगर औधोगिक क्षेत्र होते हुए बीकाजी सर्किल, सुपर मार्केट श्रीगंगानगर रोड़ की तरफ निकाला जायेगा।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&us_privacy=1—&client=ca-pub-9419228635375697&output=html&h=327&adk=997165966&adf=4067337498&pi=t.aa~a.2878201585~i.8~rp.4&w=393&lmt=1700410893&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9977330823&ad_type=text_image&format=393×327&url=https%3A%2F%2Fabhayindia.com%2Ftraffic-diversion-in-view-of-modis-road-show-in-bikaner-see-what-the-arrangements-will-be%2F&ea=0&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=295&rw=353&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTIuMC4wIiwiIiwiTTIxMDFLNlAiLCI5Ni4wLjQ2NjQuMTA0IixudWxsLDEsbnVsbCwiIixudWxsLDBd&dt=1700410893843&bpp=10&bdt=2769&idt=10&shv=r20231109&mjsv=m202311090101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D33660a60fd556fa9-220732c955e500a5%3AT%3D1698313511%3ART%3D1700288603%3AS%3DALNI_MZdunEwXyookQ9m2vUQIM2paDYlBA&gpic=UID%3D00000c4a495a49b7%3AT%3D1686554467%3ART%3D1700288603%3AS%3DALNI_MayvWkui87NumYHTHQsNiyAX1kyGQ&prev_fmts=0x0%2C393x327%2C393x327%2C393x327&nras=3&correlator=1465603423187&frm=20&pv=1&ga_vid=477318038.1628527526&ga_sid=1700410893&ga_hid=1373181054&ga_fc=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=873&u_w=393&u_ah=873&u_aw=393&u_cd=24&u_sd=2.75&dmc=8&adx=0&ady=4583&biw=393&bih=736&scr_x=0&scr_y=0&eid=44759875%2C44759926%2C31079437%2C42531705%2C44809004%2C44809316%2C31078297%2C44806141%2C44807763%2C44808148%2C44808285%2C44809055&oid=2&pvsid=91224610840568&tmod=805188302&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C393%2C0%2C393%2C792%2C393%2C792&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDNd&ifi=5&uci=a!5&btvi=3&fsb=1&dtd=55

श्रीगंगानगर मार्ग से आने वाले वाहनों को नया बस स्टेण्ड, खेतेश्वर ऑटो मोड़ से मार्ग परिवर्तित (डायवर्जन) कर पं. दीनदयाल सर्किल, म्यूजियम सर्किल की तरफ निकाला जायेगा। म्यूजियम सर्किल से भीमसेन सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों पं. दीनदयाल सर्किल से मार्ग परिवर्तित (डायवर्जन) कर करनी नगर- गांधी कॉलोनी की तरफ परिवर्तित (डायवर्जन) किया जायेगा। जयपुर रोड़ से आने वाले वाहन जो जूनागढ, पब्लिक पार्क को जायेंगे जिन्हें म्यूजियम से अम्बेडकर सर्किल की तरफ से रानीबाजार को निकाला जायेगा। पब्लिक पार्क, केईएम रोड़ पर वाहनों का प्रवेश बन्द रहेगा। नत्थूसरगेट से गोकुल सर्किल की आने वाला मार्ग पूर्णतया बन्द रहेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post