Bikaner Live

दिव्यांगता दिवस विशेषसंघर्ष के दम पर ही दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना पाए : जेठा राम

दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में 03/12/2023 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया गया।
संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि दिव्यांग सेवा संस्थान ने दिव्यांग बच्चो को स्वीकार कर उसको शिक्षा देकर रोजगार उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। दिव्यांग सेवा संस्थान के कर्मचारियों के लिए हर दिन संघर्ष से कम नहीं होता, लेकिन यकीन मानिए मुख्य धारा तक पहुंचाने के लिए यह सफर दिव्यांग सेवा संस्थान के कर्मचारियों ने तय किया है।
इन बच्चो को शिक्षा के साथ साथ प्रशिक्षण देते है। इनको रोजगार के लिए तैयार किया जाता है।
ताकि अपना गुजारा स्वय कर सके। वर्तमान कुछ बच्चे रोजगार कर रहे हैं।


2016 में बीकानेर गंगाशहर में मात्र 3 बच्चो के साथ शुरुआत की वर्तमान में 65 से अधिक बच्चे है। शिक्षा प्रशिक्षण पुनर्वास का लाभ ले रहे हैं।
इन बच्चो को शिक्षा के साथ साथ प्रशिक्षण देते है। इनको रोजगार के लिए तैयार किया जाता है।
ताकि अपना गुजारा स्वय कर सके। वर्तमान कुछ बच्चे रोजगार कर रहे हैं। सेवानिवृत शिक्षा विभाग सुभाष यादव ने कहां की दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और उनमें उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता लाना। लेकिन कोई राज्य सरकार या केंद्र सरकार से कोई अनुदान नही मिल रहा है। समाज के सहयोग से संचालित है। समाजसेवी अशोक कुमावत ने बताया आज के दिन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज में समुचित एवं बराबरी का अधिकार प्रदान करना है। इसके माध्यम से नागरिको को उनके अधिकारों एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाता है।

कार्यक्रम में प्रेम कुलरिया, सोभा सुथार, सोहेल भाटी, अमित वर्मा, गोविंद, अजय कुमार, रोहित कुमार, सुमन शर्मा, सौरफ अली आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!