Bikaner Live

दांतों के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बीकानेरके डॉ. जुनैद अहमद का सम्मान


बीकानेर, 4 दिसंबर। जयपुर में 2 व 3 दिसम्बर को आयोजित दांतों के अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार व डेंटल शो में बीकानेर के बिहाणी डेंटल चिकित्सालय के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जुनैद अहमद का आधुनिक दंत चिकित्सा पर पत्रवाचन करने पर सम्मानित किया गया।
इंडियन डेंटल चिकित्सक एसोसिएशन की बीकानेर इकाई के अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ के डॉ.राजकुमार पुरोहित ने बताया कि सेमिनार में देश एवं विदेश के अनेक नामी दंत चिकित्सकों ने दर्द रहित दंत चिकित्सा, चिकित्सा में आधुनिक उपकरणों का उपयोग, दांतों को सुन्दर बनाने के नवीनतम तरीकों, कम्प्यूटराइज्ड दंत चिकित्सा व डिजीटल दंत चिकित्सा आदि विविध विषयों पर व्याख्यान दिया, अनेक पत्रों का वाचन किया गया।
डॉ.पुरोहित ने बताया कि राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर जयपुर में डेंटल फेडरेशन इंटरनेशन के सहयोग से आयोजित सेमिनार बीकानेर के वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डॉ. विनोद बिहाणी, डॉ. उर्वशी बिहाणी, डॉ. पीयूष पारीक, डॉ. भरत भूषण स्वामी एवं डॉ. मनोज सनवाल, डॉ.जुनैद अहमद, डॉ.आर.के.पुरोहित आदि चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। सेमिनार स्थल पर दांतों के आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दंत चिकित्सकों ने प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!