Bikaner Live

भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर महाश्रृंगार महाआरती महाप्रसाद का आयोजन

बीकानेर 5 दिसंबर 2023 भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी स्टेट वूलन में स्थित खूंखार भैरवनाथ मंदिर प्रांगण में एक विशेष आयोजन रखा गया

भैरव प्रतिमा का दूध दही घी तेल और शहद द्वारा अभिषेक कर महा श्रृंगार का आयोजन किया गया पंडित गोपाल दास और उनकी उनकी टीम द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा यज्ञ अनुष्ठान कर बाबा भैरवनाथ के भोग लगाया और महा आरती कर विश्व का कल्याण हो गौ माता की जय हो स्वस्थ निरोग काया रहे के जयकारे के साथ आरती का समापन किया आरती समापन के बाद सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजवीर सिंह राजावत ने सभी भक्तों श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण पर आभार व्यक्त किया!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!