Bikaner Live

जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित होकर संचालित होगी


बीकानेर,उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल पर फुलेरा-डेगाना रेलखण्ड के मध्य स्थित कुचामन सिटी स्टेशन पर सब-वे निर्माण कार्य के लिए आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 10.12.23 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-सीकर-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग में यह रेलसेवा चूरू, सीकर व रींगस स्टेशनों ठहराव करेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!