Bikaner Live

एसजेपीएस – स्वस्थ जीवन के लिए चिकित्सा से पहले अपनाएँ योग – डॉ.मानमल बेगानी (वरिष्ठ सर्जन मुंबई )


श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. मानमल बेगानी ( वरिष्ठ सर्जन ) बॉम्बे हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु कार्यशाला रखी गई। जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने के लिए किसी भी चिकित्सा को लेने से पहले नियमित,संयमित आहार एवं योग को जीवन में अपनाने तथा फास्ट फूड एवं तेल पदार्थों का त्याग अथवा उपयोग कम करने से किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए गहन चिकित्सा अथवा दवाइयों से बचाव का सुझाव दिया।
भौतिक सुखों के लिए स्वस्थ जीवन को प्रमुख आधार मानते हुए धन को गौण बताने के साथ ही भारत को योगसाधना का जन्मदाता एवं औषधीय जड़ी-बूटियों से सम्पन बताते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को स्वस्थ्य से जोड़ते हुए योग को जीवन में अपनाने एवं इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

इस अवसर पर शाला परिवार के गणमान्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण, शॉल, गुडलक प्लांट एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका विशेष सम्मान किया गया।
शालाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर , सचिव सीए माणक कोचर व प्राचार्या रूपश्री सिपानी द्वारा स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी विशेष जानकारी सांझा करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!