Bikaner Live

24 सप्ताह तक के गर्भ समापन की छूट को समाप्त करने के लिए दिया कानून मंत्री को ज्ञापन


क़ानून मंत्री अर्जुन मेघवाल का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने किया अभिनन्दन
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के शिष्टमंडल ने क़ानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल के दिल्ली आवास पर स्वागत अभिनन्दन कर संस्था का साहित्य भेंट किया एवं संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनचाहे गर्भ समापन की छूट अधार्मिक एवं पाश्विकता की पराकाष्ठा है और जीवित प्राणी की माता की पवित्र कोख में ब्लाइंड मर्डर है और केंद्रीय राज्य मंत्री मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर माँग की है कि अनचाहे गर्भ समापन के नाम पर 24 सप्ताह तक की प्रदत् छूट को क़ानून बनाकर समाप्त करनी चाहिए । क़ानून मंत्री मेघवाल ने विषय की गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र सचिव स्तर के पाँच सदस्यों की कमेटी गठित कर निस्तारण का प्रयास करेंगे और तत्काल इस विषय में गंभीरता से कार्य करने हेतु निर्देश दिए । शिष्टमंडल में ब्रह्मलीन स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने शाल, माला, दुपट्टा से स्वागत कर संस्था का फ़ोल्डर एवं गीता भेंट की भेंट की । शिष्टमंडल ने मेघवाल को संस्था द्वारा किये जा रहे संस्कार निर्माण के कार्यक्रमों के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!