Bikaner Live

बाबा साहब अंबेडकर अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर नमन

बीकानेर 06 दिसंबर को दिव्यांग सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर में बाबा साहब अंबेडकर अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर नमन किया संस्थान संचालक जेठा राम ने मूक बधिर बालक बालिकाओं को सांकेत भाषा में जीवनी बताते हुए कहां कि डॉ अंबेडकर को पढ़ने का खूब शौक था। उनके पास किताबों का बेहतरीन संग्रह था विशेष अध्यापक अजय कुमार ने बताया कि अंबेडकर अपने महान कार्य व सदाचारी जीवन की वजह से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं, यही वजह है कि उनकी पुण्यतिथी को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है! विशेष अध्यापक रोहित कुमार ने बताया कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से इस देश को समानता, समरसता और बंधुत्व के भावना में पिरोना चाहते थे।कार्यक्रम में सुमन शर्मा, अनिल शर्मा, नेहा जैन, कुमकुम प्रजापत, लताशा तंवर आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!