Bikaner Live

कराटे खिलाड़ीयों को ब्लैक बैल्ट

कराटे खिलाड़ीयों को ब्लैक बैल्ट
बीकानेर ओकिनावान श्योरिन रियू कराते डो इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा के 15 खिलाड़ीयों ने ब्लैक बैल्ट प्राप्त किया। टेक्निकल डायरेक्टर सेंसई रियाजुद्वीन अंसारी ने बताया की जयपुर मुख्यालय में 17 दिसंबर 2023 को आयोजित विशेष शिविर में खिलाड़ीयों को विभिन्न ग्रेडिंग बैल्ट दिये गये।

इस शिविर में सेंसई विवेक अग्रवाल, देवेंद्र सिंह राठौड, विनय सिंह ने सेकेंड डेन ब्लैक बैल्ट प्राप्त किया। दो खिलाड़ीयों रुबिया रौनक व राधव को ए.आई.के.एफ. ब्लैक बैल्ट व कृष्ण स्वरुप मिश्रा, चिन्मय, सरवोच्च, गर्वीत, अरदास, ऋषिका, जीविका, अरमान, शहनाज एवं शबाना को प्रथम डेन ब्लैक बैल्ट दिया गया। विशेष सेमिनार व प्रशिक्षण शिविर में 8 डेन ब्लैक बैल्ट क्योसी रामेश्वर निर्वाण ने टेस्ट लिया व सभी खिलाड़ीयों को भारत सरकार व राजस्थान ओलम्पिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!