
राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शिष्टाचार भेंट
राजधानी दिल्ली में नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम मिसाल महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु माननीय राष्ट्रपति महोदया जी का हृदयतल से आभार।

आज नई दिल्ली में शुचिता, कर्मठता व सादगी के प्रतीक, राजस्थान गौरव माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से आत्मीय भेंट की तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद व सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राजधानी दिल्ली में अनुशासन, कर्मठता व सांगठनिक कौशल के आदर्श प्रतिमान, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद व ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
