Bikaner Live

बीकानेर: लूट के प्रयास की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
soni

बीकानेर, 20 दिसंबर 2023: बीकानेर पुलिस ने लूट के प्रयास की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी परिवादी की दूकान पर काम करता था और उसने अपने दोस्तो के साथ मिलकर अपने दुकान मालिक के साथ लूट करने का षडयन्त्र रचा था।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस थाना कोतवाली के थानाधिकारी श्रीमती मोनिका बिश्नोई ने बताया कि 19 दिसंबर 2023 को सुबह 10.00 बजे रामपुरिया हवेली के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लड़के मुंह पर घाटा मारकर आये। इनमें से दो लड़कों के पास बैसबाल के डण्डे व मिर्ची पाऊडर लिये हुए थे। ये लड़के दुकानदार मनोज कुमार पिती के साथ लूट करने के लिए पहले से खड़े थे। जैसे ही मनोज कुमार आया तो एक लड़के ने मिर्ची फेंकी जो गलती से मनोज कुमार की जगह उसके पीछे चल रहे शक्स अशोक माली के आंखों में गिर गयी। अशोक माली बैठ गया और परिवादी मनोज कुमार के ऊपर दोनों लड़कों ने बैसबाल के डण्डे से सिर व हाथ पर चोटे मारी। इससे मनोज कुमार का एक हाथ फैक्चर हो गया और सिर में चोट लगी। मनोज कुमार से बैग छीनने की कोशिश की गई मगर मौका पर भीड़ इक्ट्ठा होने के कारण लडके बैग छीनने में असफल रहे और तीनों लड़के भाग गये।

पुलिस ने घटनास्थल पर छोड़ी हुई बिना नम्बरी मोटरसाईकिल व मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बीकानेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर के निकट सुपरविजन में आरोपीगण आमीर खान, रसीद, सद्दाम उर्फ सोनू, पूनम से प्रकरण हाजा में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तारशुदा आरोपीगण:

आमीर खान पुत्र मंजूर अली उम्र 22 साल निवासी तेलियो की मस्जिद के पास पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर
रसीद पुत्र साजीद उम्र 20 साल निवासी पेमासर पुलिस थाना बीछवाल बीकानेर
सद्दाम उर्फ सोनु पुत्र खलील खां उम्र 20 वर्ष निवासी मस्जिद के पास जामसर हाल किरायेदार फड़ बाजार गैरसरियों का मोहल्ला बीकानेर
पूनम पुत्र सुन्दरलाल जाति सांसी उम्र 18 वर्ष (जन्म दिनांक 11.11.2005) निवासी पेमासर पुलिस थाना बीछवाल बीकानेर।
टीम:

श्रीमती मोनिका बिश्नोई पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।
श्री गिरधारीलाल सउनि पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।
श्री पृथ्वीराज हैड कानि. 128 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेरा
श्री योगेन्द्र कुमार हैड कानि. 72 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।
श्री शब्दल अली कानि. 1524 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।
श्री रामकेश कानि. 1814 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।
श्री भागीरथ कानि. 448 पुलिस स्टेशन प्लांट।
विशेष भूमिका:

श्री योगेन्द्र कुमार हैड कानि. 72 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।
श्री शब्दल अली कानि. 1524 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!