Bikaner Live

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट द्वारा विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ


बीकानेर, 25 दिसंबर। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इनमें एक वर्षीय स्वच्छता निरीक्षक (सेनेटरी इंस्पेक्टर) डिप्लोमा, छह माह का फायरमैन सर्टिफिकेट कोर्स, एक वर्षीय डिप्लोमा इन फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट और लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिप्लोमा (एलएसजीडी) कोर्स सम्मिलित हैं।
संस्थान के बीकानेर केंद्र क्षेत्रीय निदेशक विनोद पालीवाल ने बताया कि श्री महिला मंडल हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित केंद्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर (स्वच्छता निरीक्षण) डिप्लोमा कोर्स चलाया जा रहा है। अब तक इसमें 150 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। विभिन्न उत्तीर्ण युवा नगरीय निकायों और अस्पतालों में स्वच्छता निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
पालीवाल ने बताया कि शहर में बढ़ते औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्र विस्तार के मद्देनजर अग्निशमन (फायर एंड सेफ्टी) के दो नए कोर्स जनवरी से प्रारम्भ किए जा रहे हैं। दक्ष प्रशिक्षक यह प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप और इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में अवसरों के बारे में बताया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महिला मंडल स्कूल स्थित संस्थान कार्यालय में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!