Bikaner Live

पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी का किया स्मरण

बीकानेर। भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में आज ही के दिन मध्यप्रदेश में हुआ था। साल 1942 में 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य बने। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी। इस दौरान भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, भाजयुमो देहात अध्यक्ष देहात जसराज सीवर, जितेन्द्र सिंह राजवी, सुरेंद्र सिंह, सुभाष गोयल, रमेश पारीक, नरेश मक्कड़, तेजाराम राव, शंभू गहलोत, अजित सिंह चारण, विशाल गोलछा, दीपक रिजाल, सूदन घर्ती आदि उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!