
बीकानेर – 25 दिसम्बर 2023 – श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी जयपुर प्रवास के दोरान आज राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से उनके निवास पर आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया !!
श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने राजस्थान में युवाओं के भविष्य से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की !!
– पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने प्रदेश के नवमनोनीत मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए राजस्थान के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में सार्थक चर्चा के साथ ही अपने द्वारा संकलित देशी इलाज के पुस्तक की प्रति भेंट की !!
पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि राजस्थान विकास के क्षेत्र में भाजपा सरकार नित नए कीर्तिमान रचे,इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे !!
सादर – बरसलपुर हाऊस,बीकानेर !!













