Bikaner Live

उमेश मिश्रा को वीआरएस, उत्कल रंजन को दिया चार्ज

राजस्थान में नए मंत्रिमंडल की शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले डीजीपी उमेश मिश्रा को वीआरएस दे दिया गया और उनका चार्ज डीजीपी होमगार्ड उत्कल रंजन साहू को दे दिया गया। उत्कल रंजन साहू राजस्थान कैडर के सबसे सीनियर आईपीएस हैं। इसलिए उन्हें यह चार्ज दिया गया है। हालांकि, साहू के रिटायरमेंट में अभी छह महीने शेष हैं। लेकिन राज्य सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में उन्हें सिर्फ चार्ज दिया गया है।राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में वरिष्ठता लांघ कर डीजीपी बनाए गए उमेश मिश्रा को शुक्रवार शाम वीआरएस दे दिया गया। उनकी जगह फिलहाल डीजी होमगार्ड उत्कल रंजन साहू को डीजी पुलिस का चार्ज दिया गया है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!