Bikaner Live

कृषि विभाग की क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार सलाहकार समिति की मासिक कार्यशाला आयोजित
soni


बीकानेर, 26 फरवरी। कृषि विभाग की क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार सलाहकार समिति की मासिक कार्यशाला का आयोजन सोमवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र पर हुई। इसमें कृषि अनुसंधान केन्द्र और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा कृषि, उद्यान एवं आत्मा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। चूरू, बीकानेर एवं जैसलमेर के जिला अधिकारियों ने अपने विभाग का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किय। विभिन्न विषयों के कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि एवं उद्यानिकी फसलों में लगने वाली बीमारियों एवं कीट पतंगों, उनके निवारण एवं उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की। विभिन्न फसलों को कृषण क्रियाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यशाला में सरसों, चना, जीरा, गेहूँ, खजूर एवं अन्य फल एवं सब्जियों की फसलों की समस्याओं के बारे में परिचर्चा की। क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान डॉ एस. आर. यादव ने कृषि अनुसंधान की परियोजनाओं एवं उनके परिणामों के बारे में बताया। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. एस.एस. शेखावत ने कृषि की उन्नत तकनीकों एवं नवाचारों से इसकों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने एवं विभागीय योजनाओ की प्रगति को भतप्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कैलाश चौधरी, उपनिदेशक राजकुमार कुल्हरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेन्द्र सिंह, डॉ. अमर सिंह गोदारा, डॉ. हनुमान प्रसाद देशवाल, डॉ. बी.डी एस नाथावत, सहायक निदेशक अमरसिंह, भैराराम गोदारा, यशवती, रघुवरद‌याल सहित अन्य कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group