
बीकानेर, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रेलवे अंडर ब्रिज सहित विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्यों की सौगात दी। इसके साथ ही 1 हजार 500 फ्लाईओवर तथा अंडरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत 554 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास 1500 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी उपस्थित हुई।

इस मौके पर सुश्री की सिद्धि कुमारी ने कहा आप सभी देवतुल्य शहरवासियों से मिलना मेरे लिए सुखद अनुभव है। आप सभी द्वारा दिये गये मान-सम्मान के लिए हार्दिक आभार और साधुवाद।















