Bikaner Live

केंद्रीय मंत्री और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने गुसाईंसर बड़ा में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

बीकानेर, 7 मार्च। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को ‘गुसांईसर बड़ा’ में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों को केन्द्र सरकार की शिक्षा स्वास्थ्य सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़ने का आव्हान किया और कहा कि लाभार्थी अपने आस- पास अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्रवासियों के बिजली पानी, सड़क शिक्षा स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आगे भी इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे और क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर
स्कूल चारदीवारी निर्माण, पाइपलाइन बिछाने सहित अन्य विकास कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच सत्यनारायण,जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!