Bikaner Live

दूसरे दिन भी जारी रही जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं

बीकानेर,7 मार्च। जिला-स्तरीय अंतरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को छात्र वर्ग के लिए खो- खो व रस्सा-कस्सी एवं छात्राओं के लिए कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कॉलेज प्राचार्य दिग्विजय सिंह शेखावत ने बताया कि छात्र वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में लूणकरणसर राजकीय महाविद्यालय की टीम तथा रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में नोखा की एमएलबी राजकीय महाविद्यालय टीम विजेता रही।
कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि छात्रा वर्ग में कैरम प्रतियोगिता में राजकीय डूंगर महाविद्यालय की इशू सुथार विजेता रही।
इसमें राजकीय महाविद्यालय नोखा, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, राजकीय डूंगर महाविद्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय छतरगढ़ की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नोखा, महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, भीमसेन चौधरी राजकीय महाविद्यालय लूणकरणसर की छात्राओं ने भाग लिया। जिनमें एम.एल.बी राजकीय महाविद्यालय नोखा की पूजा कंवर विजेता रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!