Bikaner Live

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत रामेश्वरम के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन


बीकानेर, 7 मार्च। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुवार को विशेष ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हुई। ट्रेन में बीकानेर एवं चूरू जिले के 747 वरिष्ठ नागरिक रवाना हुए। इसमें ट्रेन प्रभारी, एक सहायक ट्रेन प्रभारी, 20 अनुरक्षक, मेडिकल टीम एवम आईआरसीटीसी के कार्मिक भी साथ गए हैं। बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, श्री विजय आचार्य, श्री चंपालाल गेदर , देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री ओमप्रकाश पालीवाल, श्रीमती मधुरिमा सिंह श्री मोहन सुराणा, श्री श्याम सुंदर चौधरी, श्री नरेश नायक, श्री राजाराम विश्नोई, श्री रामकुमार व्यास, श्री अभय पारीक आदि जन प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!