बीकानेर तहलका के जय नारायण बीस्सा के पिता एवं नीरज जोशी के भी पिता का निधन हो गया था। तथा पत्रकार धीरज जोशी के ताऊ जी थे। होली त्यौहार पर पत्रकारों का शोकग्रस्त होना बड़ा ही दुखद है। दोनों ही पत्रकार बंधुओ की शहर के भीतरी भाग में रिश्तेदारी है। बीकानेर लाइव सांत्वना प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना करता है कि दोनों ही पत्रकारों के पिता को भगवान श्री हरि अपने चरण कमल में स्थान दें और साथ ही साथ पत्रकार परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति भी प्रदान करें।

पत्रकार नीरज जोशी के पिता और भारतीय सेना में अधिकारी के तौर पर सेवा दे चुके बीकानेर के समाजसेवी सत्यनारायण जोशी का सोमवार को निधन हो गया। जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनकी पत्नी, पत्रकार पुत्र नीरज जोशी सहित भतीजों, पोतो, पोती, नाती का भरा-पूरा परिवार है। उनकी एक पुत्री का देहावसान पहले हो चुका था।सेवानिवृत्ति के बाद ‘समाचार सेवा’ के जरिये नियमित पाठकों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े थे। उनकी ‘चौकी’ सामाजिक चौपाल के रूप में विख्यात थी जहां हर दिन सामाजिक विषयों पर चिंतन-मनन करने बीकानेर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग जुटते थे।

बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा के पिता घनश्याम दास बिस्सा(घुणसा बिस्सा) का निधन रविवार शाम निधन हो गया था। अपने पीछे बेटा बेटी भाई बहिन पोता पोती सहित भरपूरा परिवार छोडक़र गये है। उनके निधन का समाचार मिलने पर शोक की लहर दौड़ गई। बिस्सा ने काफी सालों तक कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्त के रुप में काम किया । सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ का हिस्सा लेते थे। नेहरु क्लब बीकानेर बॉलीवाल के कप्तान भी रह चुके थे।
बीकानेर लाईव ग्रुप ,परिवार,की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।













