Bikaner Live

तम्बाकू सेवन का बढ़ता चलन स्वास्थ्य के लिए बेहद नुक़सानदेह साबित हो रहा है: जेठा राम

आज दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में विश्व धूम्रपान दिवस मनाया गया। मूक बधिर बालक बालिकाओं ने तंबाकू निषेध दिवस के रूप में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह सांखला सेंटर इंचार्ज संजीवानी रिहैबिलिटेशन सेंटर अहमदाबाद ने आज 5 दिव्यांग व्यक्तियों को चयन किया आगामी 20 मार्च को इसी दिव्यांग व्यक्तियों को 5 इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर देंगे जिससे वो अपना व्यवसाय को ओर बढ़ा सके। और कहां की तंबाकू सेवन के व्यापक प्रसार और नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करना है, जो वर्तमान में दुनिया भर में हर साल 70 लाख से अधिक मौतों का कारण बनता है। संस्थान संचालक जेठा राम ने अतिथियों का स्वागत किया संस्थान की गतिविधियों के बारे में बताया। और कहां की जो पैरो से चल नही पा रहे हैं ऐसे 5 व्यक्तियों का आज चयन किया गया है जिसमे 4 बीकानेर से और 1 जोधपुर से जो की आगामी 20 मार्च को वितरित कि जायेगी। व्हील चेयर की कीमत 1लाख 25 हजार रूपए लागत है। जो की पहली बार ऐसी लॉच हुई है।उन्होंने महेंद्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया उन्होंने हमारी बात को स्वीकार कर ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियो के लिए ये व्हील चेयर देने का बीड़ा उठाया।

मूक बधिर बालक बालिकाओं को साइन लैंग्वेज में बताया कि धूम्रपान, इसका सेवन करने वालों में से आधे व्यक्तियों की मृत्यु का कारण बन रहा है। कार्यक्रम में सुभाष यादव, एडवोकेट मनोज सुरोलिया, अजय कुमार, रोहित कुमार, हारून खान, बाबू सिंह, शंकर लाल, सुमन कंवर, सुमन शर्मा, सोरफ अली आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!