Bikaner Live

ओस्तरा पार्श्वनाथ मंदिर दर्शनार्थ पैदल यात्रियों का जत्था रवाना
soni


बीकानेर, 13 मार्च। जोधपुर जिले के ओस्तरा गांव स्थित 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ व भैरवजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए बुधवार को श्रावक-श्राविकाओं का पैदल यात्रा संघ ढढ्ढों के चौक से नवकार महामं़.़ का जाप करते जयकारा लगाते हुए रवाना हुआ। पैदलयात्रियों का ढढढा चौक में हरि सिंह पारख, मेहरचंद खजांची परिवार व भीनासर में वरिष्ठ श्रावक राजकुमार बैद परिवार की ओर से प्रभावना व अभिनंदन कर स्वागत किया गया।
पैदल यात्रा संघ जांगलू, किसनासर,तेलियासर,सोयला आदि स्थानों से होते हुए करीब 170 किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए 19 मार्च को ओस्तरा पहुंचेगा। पद यात्रा संघ में श्राविका प्रभा पारख, शर्मिला खजांची, जयश्री कोचर, मीतू खजांची, गुलजी बैद, रींकूपारख, हेमंत बोथरा, सोनू बोथरा, पारस कोचर, चंदा बैद, जय महणोत आदि रास्ते के जिनालयों में दर्शन वंदन, करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!