Bikaner Live

सूरमा जी की पुण्यतिथि पर खेलकूद समेत कई आयोजन होंगे
soni

सूरमा जी की पुण्यतिथि पर खेलकूद समेत कई आयोजन होंगे

अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ एवं पहलवानों के प्रेरणा स्रोत,पित्र पुरुष श्री अखेराज जी सहदेव(सूरमाजी) की 12 वीं पुण्यतिथि पर कल18सितंबर 2021 दोपहर 3:00 बजे पहलवानों द्वारा शक्ति प्रदर्शन जस्सूसर गेट के बाहर रांकावत भवन के पास और एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पुण्यतिथि मनाई जाएगी। विलुप्त हुए देसी खेलों को दुनिया के सामने एवं इन खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य सूरमा जी के द्वारा ही किया गया था। इन्हीं की प्रेरणा से अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ का गठन कई दशकों पहले कर,विभिन्न स्थानों पर कुश्ती,माल्हा,गदा, मोगरी, दंड-बैठक आदि खेलों की प्रतियोगिताएं वह प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। विलुप्ता की कगार पर पहुंचे यह खेल आज फिर पुनर्जीवित है।कई दशकों से लगातार सुरमा जी के पुत्र पहलवान महावीर कुमार सहदेव लगातार इन खेलों का आयोजन करवा कर खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। भवदीय-महावीर कुमार सहदेव

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!