

दिनांक 18 मार्च सोमवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 5 के स्वामी विवेकानंद पार्क में नारी सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला । नारी क्रिएशन ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष पर सभी महिलाओं को अपने सपनों को जीने का एक मंच प्रदान किया। जिस प्रकार सभी महिलाएं एक साथ इस मंच को सांझा कर रही थी वह अद्भुत था। आईपीएस अनुप्रिया चौधरी से लेकर एक घरेलू महिला तक सभी नारी क्रिएशन के मंच पर एक साथ उपस्थित थी। कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी अनुप्रिया चौधरी और पार्षद चारू शर्मा जी ने सभी महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया और उत्साहवर्धन किया । नारी क्रिएशन ने अपनी तरफ से नृत्य,संगीत, मॉडलिंग ,बेस्ट कस्टमर और फैब्रिक पहचान जैसी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया । सभी प्रतियोगियों को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया । नारी क्रिएशन की मधु सुमन ने अपने सफल कार्य का श्रेय सभी संबंधित महिलाओं को देखकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही यह उम्मीद रखी कि भविष्य में संपूर्ण नारी शक्ति को और भी अच्छा मंच मिले।















