Bikaner Live

जैन पंच मंदिर पुष्पों की होली


कोचर फ्रेण्ड्स क्लब की ओर से कोचरों के चौक के जैन पंच मंदिर में अनूठी पहल करते हुए रविवार को सुबह दस बजे परमात्मा को पुष्पों से वधाकर पुष्पों की होली ढोल,नगाड़ों व चंग धमाल के साथ खेली जाएगी। क्लब के सचिव जितेन्द्र कोचर ने बताया कि पुष्प वर्षा के साथ भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन से जुड़े मनोज कोचर ने बताया कि इस भक्तिमय वातावरण में पूजा के वस्त्र पहन कर आने श्रावक-श्राविकाएं परमात्मा को पुष्प अर्पित करने का लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में अप्राकृतिक रंगों का उपयोग वर्जित रहेगा।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!