Bikaner Live

श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर का वार्षिक महोत्सव, गणगौर उत्सव 30 मार्च को

श्री माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर का वार्षिक महोत्सव, गणगौर उत्सव 30 मार्च को नरसिंह भवन में होने जा रहा है जिसके कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा इस प्रकार है ।
एक निवेदन है, कृपया सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले,
कार्यक्रम की शुरुआत प्रतियोगिताओं से की जाएगी
1.” जुगल जोड़ी स्वरूप दर्शन “
(उम्र सीमा–5 से 10 वर्ष)
(राधा कृष्ण, सिया राम, शिव पार्वती, लक्ष्मी नारायण, गणेशजी रिद्धि-सिद्धि)
(नोट:-इस बार इनमें से ही कोई बने, उसी को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा)

2 “.राम आर्ट लेखन प्रतियोगिता “
इसमें तीन भाग किए गए हैं.
(a) उम्र 5 से 11 वर्ष
(b) उम्र 12 से 18 वर्ष
(c) उम्र 19 से ऊपर कोई भी भाग ले सकते हैं.
(नोट:-चित्र समिति की तरफ से दिया जाएगा, आपको सिर्फ तख्ती और रेड पॉइंट पेन खुद घर से लाना है. )

(3). विभिन्न तरीकों से साड़ी पहनो
(Saree draping competition)
(घर से ही खुद पहन कर आए)
ये तीन प्रतियोगिता है, इनमें कोई भी भाग ले सकते हैं.
प्रतियोगिता ठीक 5.00 बजे शुरू हो जाएगी
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अपना नाम उसी दिन लिखवा सकते हैं
(नोट:- माहेश्वरी समाज के ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं)
🙏🏻💃🌹साँस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत 7.00 बजे से होगी.
विभिन्न प्रकार के खाने पीने के स्टॉल, समिति की ही महिलाओं द्वारा लगाए जाएंगे .

श्री माहेश्वरी महिला समिति ,बीकानेर , की तरफ से समाज के सभी प्रबुद्ध जनों को कर बद्ध निमंत्रण भेज रहे है आप सपरिवार पधारे और हमें अनुगृहित करें
अध्यक्ष मंजू दमानी। सचिव चन्द्रकला कोठारी

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!