Bikaner Live

मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर के पद पर श्री राजीव श्रीवास्तव का स्वागत किया

मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर के पद पर श्री राजीव श्रीवास्तव का नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष कॉम अनिल व्यास के नेतृत्व मे गुलदस्ता भेट कर बीकानेर की पावन नगरी मे स्वागत किया ।
कॉम अनिल व्यास ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ हुई इस मीटिंग मे कहा कि मंडल रेल प्रशासन से पूर्व मे हुई यूनियन के साथ वार्ता मे कर्मचारी की मांगों के लिये अब तक हुई कार्यवाही पर विस्तर से बात की आगामी दिनों मे रेल प्रशासन से होने वाली मीटिंग पर पी.एन.एम. मे अन्य मुदो पर बात की जाएगी
कॉम अनिल व्यास ने कहा पूर्व मे मंडल को मिले कुशल नेतृत्व से मंडल ने ज़ोन मे कई उपलब्धिया प्राप्त की है उसी प्रकार यूनियन वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक से पूरी आशा करती है आगामी दिनों में भी आपके नेतृत्व मे यही उपलब्धि मिलेगी ओर बीकानेर मंडल ज़ोन मे सर्वश्रेष्ठ रहेगा और यूनियन एवं रेल प्रशासन के बीच स्वछ वातारण मे बात होगी।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव ने पहले कॉम अनिल व्यास के स्वस्थ की जानकारी ली और कहाँ रेल प्रशासन यूनियन से आपसी समन्वय बना कर बीकानेर मंडल को नई उच्चाई पर लेकर जाएगी और कर्मचारियों के हर संभव मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।
इस मे कॉम प्रमोद यादव मंडल अध्यक्ष,सहायक मंडल सचिव कॉम मोहम्मद सलीम क़ुरैशी ,कॉम मनोज बिस्सा, कॉम ब्रजेश ओझा,ब्रांच सचिव, कॉम गणेश वासिष्ठ शाखा सचिव,कॉम ज्योति माथुर, कॉम पवन कुमार बीकानेरी, कॉम फ़िरोज़ खान, आदि यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!