Bikaner Live

90 वर्षीय सीताराम मोदी ने किया मतदान – मोदी ने होम वोटिंग की सराहना …….

श्रीडूंगरगढ़ । 7 अप्रैल 2024। 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं के शुक्रवार को होम वोटिंग जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रारंभ हो गई है। निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 5 से 9 अप्रैल तक 427 मतदाताओं की होम वोटिंग 11 दलों द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। प्रति दल में एक पीठासीन अधिकारी सहित तीन सदस्य व एक पुलिस कर्मी शामिल है। ये दल सेक्टर ऑफिसर के निर्देशन में होम वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न करवा रहें है। मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को 107 मतदाताओं में से 102 ने अपना वोट दे दिया है। बता देवें शनिवार को 111 मतदाताओं के वोट लिए जाएंगे और 7 अप्रैल को 95 मतदाता, 8 अप्रैल को 106 व 9 अप्रैल को 8 मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शनिवार को क्षेत्र में प्रसिद्ध व्यापारी रहें 90 वर्षीय सीताराम मोदी ने अपने मत का प्रयोग किया। मोदी ने होम वोटिंग की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से 19 अप्रैल को मतदान जरूर करने की अपील भी की है। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में बुजुर्गों के मतदान की कद्र देखकर गर्व हो रहा है कि सरकार चुनने में हमारी भी भागीदारी होगी। वहीं बता देवें 7 अप्रैल एवं 14 अप्रैल रविवार को सभी बूथों पर रौनक होगी। उमा मित्तल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रो पर “आओ बूथ चले” कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदाता स्लिप एवं मतदाता मार्गदर्शिका देंगे। निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं की जागरूकता के लिए बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से मतदाता पर्चियां घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए गए है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!