Bikaner Live

बीकानेर पुलिस की पहलमहिला कांस्टेबल्स ने लोक नृत्य और नाटक से दिया अधिक से अधिक मतदान का संदेश
soni


लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी श्रंखला में गुरुवार को बीकानेर पुलिस ने भी एक पहल की। जूनागढ़ के आगे आयोजित कार्यक्रम में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की महिला कांस्टेबल्स ने नृत्य और नुक्कड़ नाटक के जरिए वहां मौजूद सैंकड़ों लोगों को मतदान का संदेश दिया गया। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा परंपरागत वेशभूषा में लोक नृत्यों से साथ मतदान का संदेश देना आमजन के लिए नया अनुभव था। सभी ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। गणगौर के मेले के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओम प्रकाश, जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम सहित पुलिस और प्रशासन के अनेक अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।


इस दौरान सभी अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। आमजन ने महिला कांस्टेबल्स के इस नवाचार को सराहा। इस अवसर पर मतदान की जानकारी से जुड़े पंपलेट वितरित किए गए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!