बीकानेर, 14 अप्रैल। जिले के उद्यमियों और विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालकों ने रविवार को ‘पहले मतदान, फिर प्रतिष्ठान’ की शपथ ली। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी के आतिथ्य में पुरानी जेल के पास जैन महासभा द्वारा स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों एवं वाणिज्यिक संस्थानों के संचालकों ने निर्वाचन के दिन श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश देने की बात भी कही। संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। इसे समझते हुए सभी मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि प्रयास करें कि प्रातः 7 से 10 बजे तक के हैप्पी अवर्स में अधिक से अधिक मतदान हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उद्यमी ‘पहले मतदान, फिर प्रतिष्ठान’ के संदेश का पालन करे और दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने महिलाओं से भी मतदान में पूर्ण उत्साह के साथ भागीदारी का आह्वान किया।
जिला परिषद सीईओ एवं जिला स्वीप प्रभारी सोहनलाल ने मतदाता जागरूकता अभियान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांव-ढाणी से लेकर जिला स्तर तक स्वीप के तहत गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।
जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि महासभा द्वारा अगले पांच दिनों तक मतदाता जागरूकता का सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में लूणकरण छाजेड़, जयचन्दलाल डागा, इन्द्रमल सुराणा, चंपकमल सुराणा, सुरेन्द्र बद्धानी, राजेन्द्र लूणिया, जयचन्दलाल सुखानी, भंवरलाल गोलछा, देवेन्द्र बोथरा, शिखरचन्द सुराणा, मेघराज बोथरा, मनोज सेठिया, विजय बाफना आदि उपस्थित रहे।
Related Post
राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »





