Bikaner Live

बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल कृष्ण जोशी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान साले की होली पर श्रद्धांजलि सभा
soni

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक स्वर्गीय गोपाल कृष्ण जोशी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान साले की होली पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष विजय आचार्य, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह,ज़िला महामंत्री श्याम चौधरी,मण्डल अध्यक्ष कमल आचार्य एवं दिनेश महात्मा सहित अनेकजनों ने आदि ने जोशी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी । कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष उनके पुत्र गोकुल जोशी ने उनके राजनीतिक,व्यावसायिक एवं पारिवारिक सफ़र पर प्रकाश डाला। विजय आचार्य ने सभी को स्व गोपाल जोशी से प्रेरणा लेते हुए सिद्धांतों की राजनीति करने की अपील की। कार्यक्रम में उनके बड़े पुत्र श्याम जोशी,मण्डल अध्यक्ष कमल आचार्य,भँवर रंगा,श्याम चौधरी ,संतोष पुरोहित ने उनके जीवन के पहलुओं को छुआ। आख़िरी में दो मिनट का मौन रख सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित की ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!